OFSS Bihar 11th Admission School Change 2025: बिहार बोर्ड इंटर सत्र 2025-27 के लिए कक्षा 11वीं में नामांकन की प्रक्रिया OFSS (Online Facilitation System for Students) पोर्टल पर चल रही है। पहली मेरिट लिस्ट 4 जून 2025 को जारी हो चुकी है जिसमें लगभग 15 लाख छात्रों का चयन हुआ है। लेकिन कई ऐसे छात्र भी हैं जिनका नाम इस पहली सूची में नहीं आया है।
अगर आप भी उन्हीं में से एक हैं, और सोच रहे हैं कि अब क्या करना है? तो चिंता मत कीजिए। इस लेख में हम आपको बताएंगे कि आप स्कूल विकल्प कैसे बदल सकते हैं, दूसरी मेरिट लिस्ट में नाम कैसे पक्का कर सकते हैं, और कब तक आपके पास विकल्प बदलने का समय है।
पहली मेरिट लिस्ट में नाम नहीं आने पर छात्रों के लिए विकल्प
बिहार बोर्ड हर साल तीन मेरिट लिस्ट जारी करता है। अगर किसी छात्र का नाम पहली लिस्ट में नहीं आता है, तो उसके पास दो विकल्प होते हैं:
- दूसरी या तीसरी मेरिट लिस्ट का इंतजार करें
- या फिर स्कूल विकल्प (Option) बदलें, ताकि आपका सिलेक्शन संभावित रूप से दूसरी लिस्ट में हो सके।
मेरिट लिस्ट शेड्यूल 2025 (Expected)
मेरिट लिस्ट | जारी होने की तिथि |
पहली लिस्ट | 4 जून 2025 |
दूसरी लिस्ट | 15 जून 2025 (संभावित) |
तीसरी लिस्ट | 25 जून 2025 (संभावित) |
स्पॉट एडमिशन | 1 जुलाई 2025 से |
OFSS Class 11 Admission 2025 Extended: जाने आवेदन की नई अंतिम तिथि 10 जून
पहली मेरिट लिस्ट में नाम नहीं आने का कारण
OFSS के नियमों के अनुसार, मेरिट लिस्ट में चयन निम्नलिखित मानदंडों पर आधारित होता है:
- आपके 10वीं के अंक प्रतिशत
- आपका आरक्षण (अगर लागू हो)
- आपके द्वारा भरे गए स्कूल विकल्पों का कट-ऑफ
अगर आपके द्वारा दिए गए किसी भी स्कूल का कट-ऑफ आपके मार्क्स प्रतिशत से ज्यादा है, तो चयन नहीं हो सकता।
उदाहरण के तौर पर, अगर किसी छात्र रजत कुमार ने +2 केदार पांडेय स्कूल, पश्चिम चंपारण में एडमिशन के लिए साइंस स्ट्रीम चुनी है और उनके मार्क्स 58% हैं, जबकि उस स्कूल का कट-ऑफ 64.20% है, तो जाहिर है कि उनका नाम पहली सूची में नहीं आएगा।
स्कूल विकल्प क्यों बदलें?
बिहार बोर्ड द्वारा प्रत्येक स्कूल में सीमित सीटें ही उपलब्ध कराई जाती हैं। ऐसे में अगर आपने उन स्कूलों का विकल्प दिया है जिनका कट-ऑफ ज्यादा है, तो चयन की संभावना कम हो जाती है।
क्या आप जानते हैं?
अगर कोई छात्र उसी स्कूल को पहले विकल्प में देता है जिससे उसने 10वीं पास की है, तो उसका चयन अधिक संभावना के साथ होता है — भले ही अंक कम क्यों न हों। इसे In-house Priority Rule कहा जाता है।
School Change करने की Step-by-Step प्रक्रिया
अगर आप स्कूल विकल्प बदलना चाहते हैं, तो नीचे दिए गए चरणों का पालन करें:
Step 1: कट-ऑफ लिस्ट देखें
- OFSS की वेबसाइट पर जाएं।

- “First Merit List Cut-Off” सेक्शन में अपने जिले का नाम चुनें।

- अब उन स्कूलों की लिस्ट देखिए जिनका आपने विकल्प दिया था।
- स्कूलों के कट-ऑफ को अपने मार्क्स प्रतिशत से तुलना करें।
Step 2: Student Login करें
- वेबसाइट पर “Student Login (Intermediate)” पर क्लिक करें।
- अपना User ID और Password डालकर लॉगिन करें।
Step 3: विकल्प में बदलाव करें
- लॉगिन के बाद Option/Preference सेक्शन पर जाएं।
- आपको पुराने विकल्पों की लिस्ट दिखेगी। उन स्कूलों को हटाएं जिनका कट-ऑफ आपके अंक से बहुत अधिक है।
- अब नए विकल्प जोड़ें — ऐसे स्कूल जिनका कट-ऑफ आपके 10वीं के प्रतिशत के आसपास या उससे कम हो।
- अधिकतम 20 विकल्प दिए जा सकते हैं।
Step 4: सबमिट करें
- सभी जानकारी भरने के बाद “Declaration” पर टिक करें।
- अंत में “Update” बटन पर क्लिक कर दें।
Maharashtra FYJC Entry 2025, Dates, Seat Matrix & Admission Process
Samsung Galaxy S25 EDGE: ₹12,000 तक की छूट के साथ बंपर सेल शुरू, जानिए पूरी डील और फीचर्स
एक जरूरी बात
अगर आपको Option बदलने का विकल्प दिखाई नहीं दे रहा है, तो घबराएं नहीं। वेबसाइट पर यह ऑप्शन फ्लक्टुएट (बार-बार बदलता) रहता है। लेकिन आपको 28 जून 2025 तक का समय मिलेगा विकल्प बदलने के लिए।
स्कूल बदलते समय ध्यान रखने योग्य बाते
- स्कूल आपके घर से दूर न हो, ट्रैवलिंग में कठिनाई न हो।
- स्कूल की पढ़ाई का स्तर, रिजल्ट और सुविधाएं देखें।
- विकल्प में दिए गए स्कूलों का स्ट्रीम उपलब्ध होना जरूरी है।
OFSS द्वारा दी गई सलाह
- बोर्ड का साफ निर्देश है कि अगर किसी छात्र का चयन पहली लिस्ट में नहीं हुआ है, तो वह OFSS पोर्टल पर लॉगिन कर नए स्कूल विकल्प भर सकता है। यह प्रक्रिया पूरी तरह से वैध और बोर्ड द्वारा अनुमोदित है।
- “दूसरी मेरिट लिस्ट में नाम आने की संभावना तभी बढ़ेगी जब आप अपने अंक और आरक्षण के अनुसार उपयुक्त विकल्प चुनेंगे।”
स्कूल बदलते समय होने वाली परेशानियों के लिए सहायता विकल्प
अगर आपको किसी भी प्रकार की परेशानी आ रही है:
- वेबसाइट: https://www.ofssbihar.net
- OFSS हेल्पलाइन नंबर: वेबसाइट पर उपलब्ध रहेगा
- या आप हमें नीचे कमेंट करके भी पूछ सकते हैं। हम पूरी कोशिश करेंगे आपकी मदद करने की।
निष्कर्ष: OFSS Bihar 11th Admission School Change 2025
अगर आपकी पहली मेरिट लिस्ट में जगह नहीं बन पाई है, तो यह निराश होने की बात नहीं है। आपके पास अभी भी विकल्प हैं:
- दूसरी और तीसरी लिस्ट का इंतजार
- या स्कूल विकल्प बदलकर चयन की संभावना बढ़ाना