Teacher Recruitment 2025: उत्तर प्रदेश सरकार ने उच्च शिक्षा क्षेत्र में हाल ही में जरूरी कदम उठाते हुए नई नियुक्तियों को मंजूरी दे दी है। उत्तर प्रदेश सरकार ने हाल ही में एक नया आदेश जारी किया है जिसमें 2025-26 के शैक्षणिक सत्र के अंतर्गत राज्य के 71 नए सरकारी डिग्री कॉलेज में भर्तियाँ करने का निर्णय लिया गया है। बता दे आने वाले समय में राज्य के 71 सरकारी डिग्री कॉलेज आरंभ हो जाएंगे जिनमें 1200 से अधिक शिक्षकों की नियुक्ति करने का निर्णय पारित कर लिया गया है। इस निर्णय से उत्तर प्रदेश के युवाओं को न केवल गुणवत्तापूर्ण शिक्षा मिलेगी बल्कि शिक्षित युवाओं को शिक्षक बनने का अवसर भी मिलेगा।
कुछ समय पहले ही उत्तर प्रदेश राज्य में राष्ट्रीय शिक्षा नीति के अनुरूप नए कॉलेजेस खोलने की परमिशन दी गई थी। इन नए 71 कॉलेज में अब विभिन्न शिक्षकों की नियुक्ति की जाने वाली है। यह नियुक्तियां अलग-अलग पदों पर की जाएगी जैसे की प्रिंसिपल ,सहायक प्रोफेसर, लाइब्रेरियन, गैर शिक्षक कर्मचारी इत्यादि। बता दे इन नियुक्तियों का विवरण भी उत्तर प्रदेश शिक्षा विभाग ने अपने ज्ञापन में जारी कर दिया है। जैसा कि हमने बताया इन नियुक्तियों के अंतर्गत 1200 से अधिक शिक्षकों के पद भरे जाएंगे। इसके अलावा गैर शिक्षक पदों की भी नियुक्ति की जाएगी जिसमें वरिष्ठ सहायक, कनिष्ठ सहायक ,सफाई कर्मचारी इत्यादि सम्मिलित होंगे जिनके करीबन 1200 से ज्यादा पद भरने की योजना बनाई जा रही है।

Teacher Recruitment 2025: उत्तर प्रदेश शिक्षा विभाग भर्ती विवरण
प्रिंसिपल के करीबन 71 पद भरे जाएंगे। सहायक प्रोफेसर के 1136 पद जिनके अंतर्गत कला, विज्ञान और वाणिज्य संकायों में नियुक्ति की जाएगी। लाइब्रेरियन के 71 पद, वरिष्ठ सहायक और कनिष्ठ सहायक के 639 पद, सफाई कर्मचारी ,चौकीदार, परिचारक के 710 पद भरे जाएंगे।
Teacher Recruitment 2025: नियुक्तियां सुनिश्चित करने की प्रक्रिया
इन पदों पर नियुक्ति गठित करने के लिए जल्द ही विज्ञापन और नोटिफिकेशन जारी किया जाएगा। यह नियुक्तियां 1 जुलाई 2025 से आयोजित की जाएगी। इसके लिए जल्द ही नियुक्ति आदेश जारी कर दिए जाएंगे। कुछ नियुक्तियां स्थाई नियुक्तियां होंगी तो कुछ अस्थाई नियुक्तियां गठित की जाएगी। वही इन नियुक्तियों के लिए उत्तर प्रदेश शिक्षा विभाग लिखित परीक्षा, इंटरव्यू जैसी प्रक्रियाएं आयोजित करेगा। वही सफाई कर्मचारी चौकीदार जैसे पद आउटसोर्सिंग के माध्यम से भरें जाएंगे।
इस पूरी प्रक्रिया के अंतर्गत प्रधानाचार्य, सहायक प्रोफेसर, लाइब्रेरियन जैसे पद UPPSC के माध्यम से भरे जाएंगे। इसके बारे में जल्द ही आधिकारिक रूप से विवरण उपलब्ध करवाया जाएगा।
Google pay personal loan 2025: जाने लाभ, पात्रता मानदंड, महत्वपूर्ण दस्तावेज, ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया
KCET Exam Result 2025 Out Date: Direct Result link, Scorecard at cetonline.karnataka.gov.in
Teacher Recruitment 2025: नियुक्ति के लिए पात्रता मापदंड
जैसा कि हमने बताया इन शैक्षणिक पदों पर भर्ती के लिए UPPSC के माध्यम से नियुक्तियां गठित की जाएगी। ऐसे में उम्मीदवारों को आयु सीमा और शैक्षणिक योग्यता का ध्यान रखना होगा ।
संबंधित विषय में पोस्ट ग्रैजुएट डिग्री, BED M.Ed और समकक्ष शैक्षणिक योग्यता साथ ही NET PHD जैसे प्रमाण पत्र अनिवार्य होंगे।
वहीं सफाई कर्मचारी, चौकीदार और परिचारक की पद आउटसोर्सिंग के माध्यम से भरे जाएंगे इसके लिए भी पात्रता का विवरण जल्द ही आधिकारीक वेबसाइट पर घोषित किया जाएगा।
Teacher Recruitment 2025: आवेदन शुल्क और नियुक्ति की चयन प्रक्रिया
बता दे यह संपूर्ण नियुक्ति UP पब्लिक सर्विस कमीशन के अंतर्गत गठित की जाएगी जिसके लिए बहुचरणीय चयन प्रक्रिया आयोजित की जाएगी। वहीं आवेदन शुल्क भी पद के आधार पर लिया जाएगा जिसमें सामान्य/OBC ₹600 SC ST ₹400 और विकलांग उम्मीदवार निशुल्क हो सकता है।
कुल मिलाकर उत्तर प्रदेश शिक्षा विभाग द्वारा जल्द ही 1200 से ज्यादा शिक्षक और 1200 से ज्यादा ग्रुप III और ग्रुप IV जैसे पदों पर नियुक्तियां गठित की जाने वाली है जिनके लिए जल्द ही आधिकारिक नोटिस उपलब्ध कराया जाएगा।
FAQ’s: Teacher Recruitment 2025
2025 में यूपी में शिक्षक भर्ती कब आएगी?
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक सरकार ने बताया है की भर्ती प्रक्रिया 1 जुलाई 2025 से शुरू करने की योजना है। इस भारती को तीन चरणों में कंप्लीट किया जाएगा प्रत्येक चरण में लगभग 65000 पदों पर शिक्षक भर्ती का नोटिफिकेशन जारी होगा।
यूपी टीचर वैकेंसी 2025 के लिए कौन पात्र है?
उम्मीदवारों की आयु 1 जुलाई 2023 तक कम से कम 21 वर्ष होनी चाहिए । उनके पास अंग्रेजी, भौतिकी, हिंदी, रसायन विज्ञान, गणित, अर्थशास्त्र, इतिहास, भूगोल, वाणिज्य, जीव विज्ञान या अन्य प्रासंगिक विषयों में मास्टर डिग्री होनी चाहिए।
उत्तर प्रदेश में टीचर बनने के लिए उम्र कितनी होनी चाहिए?
बोर्ड ने UPTET के लिए कुछ पात्रता निर्धारित की है। इस परीक्षा के लिए पात्र होने के लिए आपकी आयु 18 से 35 वर्ष के बीच होनी चाहिए।